Breaking News

हॉलीवुड के सुपर स्टार टॉम क्रूज को लगा तगड़ा झटका, इस देश की दुनिया में हुई बेइज्जती, जानिए पूरा मामला


ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की लग्जरी कार पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। खबर फैलते ही ब्रिटेन की पुलिस अलर्ट हो गई। चंद घंटे में ही चोर पकड़ा गया, लेकिन इससे ब्रिटेन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी किरकिरी झेलनी पड़ी। टॉम क्रूज फिलहाल फिल्म ब्रिटेन में मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही उनकी गाड़ी चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार टॉम क्रूज बर्मिंघम में घूम रहे थे तभी उनकी कार चोरी हो गई। एक्टर की कार में कुछ जरूरी सामान भी था। टॉम की कार में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग डिवाइस लगी थी। इसीलिए पुलिस ने कुछ समय में ही कार को तलाश लिया। कार में एक्टर का जो सामान था वो नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि चोरों ने कार के कीलेस इंग्निशन के सिग्नल को क्लोन करने के लिए आला दर्जे की तकनीक का इस्तेमाल किया था। पूरे मामले पर पुलिस का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुबह बर्मिंघम के चर्च स्ट्रीट इलाके से एक लग्जरी कार चोरी हो गई। कार को कुछ समय बाद ही स्मेथविक से रिकवर कर लिया गया। अभी इस मामले की जांच चल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38lhMXY

कोई टिप्पणी नहीं