पॉर्न की लत ने बर्बाद कर दी इस आदमी की जिंदगी, खर्च कर दिए 1 करोड़ रुपए, अब मिली ऐसी बड़ी सजा

अश्लील वीडियो देखने की लत जीवन को बर्बाद कर देती है। कुछ इसी तरह का मामला हुआ है ब्रिटेन के एक शख्स के साथ। पोर्न देखने की लत में उसने अपनी कंपनी के एक करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए। दरअसल मार्क जोहान इनसैनली (55 वर्षीय) एक कंपनी में डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर है। उसकी यह कंपनी डॉक्यूमेंट्री बनाती है। मार्क को अश्लील वीडियो देखने की लत लगी। इसके लिए उसने अपनी कंपनी के फंड को खर्च करना शुरू कर दिया। उसे पता भी नहीं चला कि धीरे-धीरे करके कब उसने एक करोड़ जैसी बड़ी रकम खर्च कर दी।इसके बाद कंपनी के खातों और लेनदेन की जांच की जा रही थी, तब घपला सामने आया। कंपनी की बैलेंस शीट की जांच में पता चला कि जिन कंपनियों को भुगतान किया गया है, उनमें एक अश्लील वीडियो बनाने वाली कंपनी है। इसके अलावा एक बार मार्क को अश्लील वीडियो देखते हुए भी पकड़ा गया था। ऐसे में शक मार्क पर गया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की।मार्क ने स्वीकारा कि वह कंपनी के डेबिट कार्ड से एक लाख पाउंड से ज्यादा रकम अश्लील वीडियो देखने पर खर्च कर चुका है। यह भारतीय रुपए में एक करोड़ रुपए के आस पास होते हैं। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा है। कंपनी ने कोर्ट में कहा है कि मार्क की इस हरकत से कंपनी की बड़ा नुकसान हुआ है और छवि भी खराब हुई है। कोर्ट ने मार्क को दोषी मानते हुए 12 महीने जेल की सजा सुनाई है। मार्क ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ztZ78i
कोई टिप्पणी नहीं