Breaking News

बच्ची से दरिंदगी पर दिल्ली में सियासी उबाल, पहुंच रहे नेता, मां ने की फांसी की मांग


दिल्ली के कैंट श्मशान घाट में 9 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले पर उबाल जारी है। घटना के विरोध में स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। वहीं आज सुबह कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने गाड़ी के अंदर बिठाकर बच्ची के माता-पिता से बात की। वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। मैं चाहती हूं कि दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए। पिता का कहना है कि आरोपियों को सजा मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा।पुलिस ने इस मामले में अबतक पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक करार दिया है। पुलिस के रवैये पर स्थानीय लोगों के साथ ही परिवार से मिलने पहुंच रहे नेता सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी।पीड़िता का परिवार मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। रोजगार की तलाश में परिवार दिल्ली आया था। यहां कूड़ा बीनकर घर का गुजारा होता था। बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी कई बार श्मशान घाट में पानी लेने के लिए जाती थी। इसी वजह से उन्हें कभी नहीं लगा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AcDKZ8

कोई टिप्पणी नहीं