Breaking News

दिल्ली नाबालिग रेप: परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल का विरोध,10 लाख मदद का ऐलान


दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की मासूम के कथित रेप और हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। पीड़ित परिवार दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। इसी बीच बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब परिवार से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की मासूम के कथित रेप और हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। पीड़ित परिवार दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। इसी बीच बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब परिवार से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।दरअसल, केजरीवाल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जब वे मंच पर चढ़े तो वहां भीड़ होने के कारण उन्हें धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और वे वापस चले गए।दिल्ली सरकार ने परिजनों को किया 10 लाख मदद का ऐलानदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे और मदद का ऐलान किया। परिजनों से मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने जघन्य अपराध की शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है। उसके जाने की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन दिल्ली सरकार ने बच्ची के परिजनों को 10 लाख की राहत राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। यही नहीं दिल्ली सरकार की ओर से टॉप वकीलों की नियुक्ति की जाएगी ताकि जल्दी से जल्दी अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CeJF1R

कोई टिप्पणी नहीं