Breaking News

टीवी की नागिन ने दिखाया अपना ऐसा हॉट अवतार, फोटो देख फैन हुए दीवाने


नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फैशन स्टेटमेंट्स से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। टीवी के बाद फिल्मों में भी मौनी के प्रशंसकों ने उन्हें हमेशा पसंद किया है। बात चाहे लुक्स की हो या फैशन सेंस की दोनों ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। मौनी की हरेक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। हाल ही मौनी के फोटोशूट की नई तस्वीरें फिर वायरल हो रही हैं। नए फोटोज में मौनी रोमिया एडलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।जानकारी के अनुसार येलो प्रिंटेड स्वीटहार्ट नेकलाइन और थाई हाई स्लिट ड्रेस में अभिनेत्री का गॉर्जियस लुक देखते ही बन रहा है। तस्वीरों पर फैंस के लाइक्स बरस रहे हैं। खास बात यह है कि इस शॉर्ट स्लिव्ज फ्लोर लेंथ ड्रेस पर वाइट फ्लोरल प्रिंट एक्ट्रेस की ड्रेस को हाइलाइट कर रहा है। मौनी ने अपनी यैलो लुक को डूयी (तर) बेस और न्यूड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। हालांकि, अपनी आंखों को उन्होंने डार्क ब्लैक काजल लगाकर डिफाइन किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो बालों को मौनी ने खुला ही रखा है। हर तस्वीर में वो स्टनिंग लग रही हैं। फैंस को भी मौनी का ये लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। मौनी रॉय गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव महादेव और नागिन जैसे टेलीविजन शो में भी अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fyXzlx

कोई टिप्पणी नहीं