तलवार से केक काटने और कोरोना नियम तोड़ने का आरोप में सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज

कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से आम लोगों पर कोरोना की पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद नेताओं के जन्मदिन, सभाएं, रैलियां और समारोह जारी हैं। मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी संभाग के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के जन्मदिन के मौके पर कल रथ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इतना ही नहीं उनके जन्मदिन पर तलवार से केक भी काटा गया। पुलिस ने अब अबू आजमी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अब आजमी और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तलवार से केक काटने और कोरोना रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। उनके सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पटाखे भी फोड़े। कोरोना नियमों के उल्लंघन के बाद जब अबू आजमी से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार है। यह तलवार मारने के लिए नहीं थी, हम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद इकट्ठा कर रहे थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jBfwBk
कोई टिप्पणी नहीं