तो क्या देश में केरल से आएगी कोरोना की तीसरी लहर, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाएं बरकरार हैं। खास तौर पर केरल में जो हालात हैं वे डरा रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो केरल में पिछले पांच दिनों में करीब डेढ़ लाख नए संक्रमित मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर देश में कोरोना की थर्ड वेव आती है तो वह वाया केरल, यानी केरल के रास्ते होते हुए आ सकती है। उधर, अगर देश के हालात पर बात करें तो पांच दिनों में देश में भी नए संक्रमित प्रतिदिन 44 हजार के अधिक ही ही आ रहे हैं।केरल में स्थिति को होते देख मुख्यमंत्री पी. विजयन ने अगले हफ्ते से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। राज्य में शनिवार तक 2 लाख से ज्यादाए एक्टिव मरीज थे। देशभर में कोरोना के करीब 3.7 लाख एक्टिव मरीज हैं और अकेले केरल में ही इसके 55 फीसदी मामले हैं। अगर बात देश की करें तो रविवार को भारत में कोरोना वायरस के 45,083 नए मामले सामने आए हैं। 460 लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो वहीं 35,840 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 3,68,558 है।वहीं दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढकऱ 21.59 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 44.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 5.16 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा मामले और मौतों के साथ अमरीका सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DrTrhH
कोई टिप्पणी नहीं