Breaking News

गजबः 400 लड़कियों को मात देकर आलिया भट्ट को मिली थी ये फिल्म, करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा


नेपोटिज्म के आरोप झेल चुकी आलिया भट्ट कड़े स्क्रीन टेस्ट से गुजरी थीं। स्टार किड होने के बावजूद बॉलीवुड में उनकी एंट्री अनायास ही नहीं हुई। उन्होंने चार सौ लड़कियों को मात देकर फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ दी ईयर हासिल की थी। 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वालीं आलिया को बॉलीवुड में 9 साल पूरे हो चुके हैं और वो आज के दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। दरअसल, डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आलिया की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री सहज नहीं थीं। उन्हें फिल्मों में जगह बनाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी थीं। करण के मुताबिक हमने मुंबई और बाहर की करीब 400 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया था। इसके बाद एक सहयोगी ने महेश भट्ट की बेटी आलिया का नाम सुझाया गया और कहा कि वह फिल्म में फिट साबित हो सकती हैं।करण का कहना है वि जब उन्होंने आलिया का टेस्ट लिया और उन्हें समझ आ गया कि आलिया के अंदर वो एक्स फैक्टर है जो फिल्म के लिए सही साबित हो सकता है। मैंने बस आलिया से कहा कि वो अपना वजन कम कर लें। उन्होंने तीन महीने में अपना वजन कम किया और स्लिम ट्रिम होकर कैमरा फेस करने के लिए रेडी हो गईं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BmnS7c

कोई टिप्पणी नहीं