राखी सावंत को कुत्ते ने काटा, अब इस तरह लेंगी उससे बदला

बॉलावुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली डांसर-एक्ट्रेस राखी सावंत को कुत्ते ने काट लिया है। अब राखी सावंत इसका बदला भी लेंगी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक वीडियो के जरिए किया है। दरअसल हाल ही में राखी सावंत रियलिटी टीवी शो बिग बॉस OTT के सेट पर पहुंची थीं और इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में राखी सावंत फ्रिल ड्रेस पहनकर शो के सेट पर जाती नजर आई थीं।उस वक्त वीडियो में 2 कुत्ते भी राखी सावंत के पीछे चलते नजर आए थे और अब एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। राखी सावंत का कहना है कि इसी वजह से वह 2 दिन तक घर पर आराम कर रही थीं और बाहर नहीं निकलीं। उन्होंने ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि उनकी ड्रेस के चलते कुत्ते पीछे पड़ गए थे।राखी बता रही हैं कि जो ड्रेस उन्होंने पहन रखी थी उसकी वजह से उनके पीछे कुत्ते पड़ गए थे। वीडियो शेयर करते हुए राखी ने लिखा, अरे, मेरे साथ यह क्या हो रहा है, मुझे तो इंजेक्शन लेने पड़ेंगे। कुत्ते ने मुझे काट लिया दोस्तों, अब मैं उनको काटूंगी। राखी ने कहा, जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। पहले हम वैक्सीन का इंजेक्शन लेते थे और अब कुत्ते के काटने का इंजेक्शन भी लेना होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sQzE6s
कोई टिप्पणी नहीं