हाथ से मोबाइल छीनकर उड़ गया तोता, फिर कैमरे में की ऐसी रिकॉर्डिंग, देखने वालों के भी उड़ गए होश, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एक तोते ने घर के बाहर खड़े शख्स का फोन पकड़ा और तेजी से उड़ गया। उसके बाद जो हुआ वह काफी चौंकाने वाला था। वीडियो के शुरुआत में एक व्यक्ति को एक तोते के पीछे भागते हुए देखा गया, जो अपने पंजों में फंसाकर फोन लेकर उड़ गया। तोता लगभग एक मिनट तक पूरे मोहल्ले का शानदार दृश्य कैद करता रहा। घरों, छतों और सड़कों सहित सब कुछ कैमरे में कैद कर लिया।
कैमरे में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन लेकर उड़ने के बाद तोता मोहल्ले के कई छतों से गुजरा, वह एक बालकनी की रेलिंग पर कुछ देर के लिए रुका, लेकिन लोगों के पुकारने की आवाज सुनकर फिर से उड़ गया। आखिर में तोता एक कार के ऊपर बैठा और फिर वहीं वीडियो रिकॉर्डिंग बंद हो गई। यह वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।हैरानी में डाल देने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर फ्रेड शुल्त्स ने अपलोड किया है और अभी तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कहा, ड्रोन की जरूरत ही नहीं, अगर वह काम एक तोता ही पूरा कर दे। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, उसने तो जमीन पर दिखनी वाली चीजों को कुछ ही सेकंड में कवर कर लिया। मुझे भी ऐसे पंख चाहिए अब तो।Parrot takes the phone on a fantastic trip. ???? pic.twitter.com/Yjt9IGc124
— Fred Schultz (@fred035schultz) August 24, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gCbKa5
कोई टिप्पणी नहीं