अब iOS यूजर्स भी WhatsApp पर भेज सकेंगे HD फोटो, आया नया बीटा अपडेट

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए चैट में HD फोटोज भेजने का फीचर शुरू किया है. पिछले सप्ताह यह फीचर एंड्रॉयड के लिए दिया गया था. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नए ऑप्शन से iOS यूजर्स प्राइवेट और ग्रुप चैट्स में हाई रिजॉल्यूशन इमेज भेज सकेंगे. इसमें तीन ऑप्शन दिए जाएंगे. इनमें से पहला ऑटो है जो यूजर की इंटरनेट स्पीड के अनुसार इमेज का साइज ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट कर देता है. बेस्ट क्वालिटी से जो इमेज भेजी जा रही है उसकी सबसे अच्छी क्वालिटी को बरकरार रखा जाएगा. डेटा सेवर में फाइल साइज को घटाने के लिए क्वालिटी में कमी की जाएगी.बेस्ट क्वालिटी ऑप्शन इमेज की वास्तविक क्वालिटी का लगभग 80 प्रतिशत ही रखेगा और एलगोरिद्म के इस्तेमाल से फोटोज को कम्प्रेस किया जाएगा. स्टेटस अपडेट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इमेज के लिए ये ऑप्शन नहीं होंगे और उन इमेज को अपलोड करने से पहले कम्प्रेस होंगी.डेटा सेवर एक इमेज को सबसे अधिक संभव कम्प्रेशन देगा और इसका इस्तेमाल तभी करना ठीक रहेगा जब यूजर वाई फाई रेंज में नहीं है या उसका डेटा पैक समाप्त होने वाला है. अगर इमेज रिजॉल्यूशन 2048x2048 से अधिक है तो चैट में भेजने से पहले इसे रिसाइज किया जाएगा. यह फीचर फेज में लॉन्च किया जा रहा है और जल्द ही सभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kXs744
कोई टिप्पणी नहीं