Breaking News

तो क्या कोरोना की तीसरी लहर ने दे दी है दस्तक, भारत में 24 घंटों में ही बढ़े इतने मामले, आंकड़े हैरान कर देंगे


देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर उछाल देने को मिला। एक दिन में 47 फीसदी तक मामले बढ़ गए। देश में पिछले 24 घंटे में 43,654 नए मामले सामने आए हैं। 41,678 लोग रिकवर हुए हैं और 640 मौतें दर्ज की गई है। इससे पूर्व मंगलवार को 29,689 नए मामले मिले थे। देश में जिन पांच राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं, उसमें केरल 22,129 नए मामलों के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र से 6258 नए केस पिछले 24 घंटे में सामने आए। वहीं, तमिलनाडु से 1767 केस और आंध्र प्रदेश से 1540 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कर्नाटक से भी 1501 नए केस सामने आए हैं।वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 186 घटकर 11380 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 18095 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1495483 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 9237 हो गये हैं, जबकि अब तक 3791 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 629408 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 128 घटकर 2390 हो गये हैं। वहीं 985578 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 13519 है। पंजाब में सक्रिय मामले 54 घटकर 583 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 582018 हो गयी है जबकि 16281 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 27 घटकर 285 रह गये हैं तथा अब तक 10076 लोगों की मौत हुई है, वहीं 814413 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस बीच मंगलवार को 40 लाख 02 हजार 350 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 44 करोड़ 61 लाख 56 हजार 659 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 43,654 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढकऱ तीन करोड़ 14 लाख 84 हजार 605 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 678 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढकऱ 3,06,63147 हो गयी है। सक्रिय मामले 1336 घटकर तीन लाख 99 हजार 436 हो गये हैं। इसी अवधि में 640 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ चार लाख 22 हजार 022 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.27 फीसदी, रिकवरी दर बढकऱ 97.39 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 6641 घटकर 85447 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 12645 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढकऱ 6058751 हो गयी है जबकि 245 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 131859 हो गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f3pcTH

कोई टिप्पणी नहीं