Breaking News

पंजीकरण गलती के कारण छह खिलाड़ी टोक्यो से भेजे गए वापस, जानिए पूरा मामला


पोलैंड के छह तैराकों का ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया और उन्हें रविवार को टोक्यो से वारसॉ वापस लौटना पड़। . ये सभी दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी रिले तैराक हैं और वे पोलैंड के 23 सदस्यीय मजबूत दल के हिस्से के तौर पर टोक्यो पहुंचे थे। टोक्यो पहुंचते ही हालांकि इन्हें खबर मिली कि पोलैंड तैराकी महासंघ ने क्वालीफिकेशन जमा कराने की प्रक्रिया के दौरान गलती कर दी है। प्रशासनिक गलती के कारण पोलैंड ने ओलंपिक नियमों का उल्लंघन करते हुए स्वीकृत खिलाड़ियों से अधिक के नाम भर दिए, जिसके बाद फैसला करना था कि किन खिलाड़ियों को वापस भेजा जाए। दिग्गज तैराक कासिया वासिक के अलावा पोलैंड के सभी ओलंपिक तैराकों ने खुले पत्र पर साइन करके पोलैंड तैराकी महासंघ के पूरे बोर्ड के तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। कथित तौर पर कासिया अभी टोक्यो नहीं पहुंची हैं। पत्र में कहा गया कि, पोलैंड तैराकी जनता और संभावित प्रायोजकों दोनों की नजरों में हंसी का पात्र बन गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VZgS0s

कोई टिप्पणी नहीं