रूस की सड़कों पर साड़ी पहन प्रिया प्रकाश वारियर ने किया ऐसा काम, वायरल हो रहा है ये वीडियो

दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रिया रूस में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें डांस करते देखा जा रहा है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वारियर की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोईंग है।
प्रिया प्रकाश वारियर को इस डांस वीडियो में क्रीम की कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। वह अपने इस खास अंदाज में लोगों का दिल चुराने में कामयाब हो रही हैं, जिस कारण उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अपने अंदर के मलयाली को जगाने का बहाना... वीडियो में प्रिया एक मलयाली सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं।बता दें कि अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को लोग विंक गर्ल के नाम से भी जानते हैं। वह उस समय सुर्खियों में आई जब फिल्म ओरू अदार लव का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में उनके आंख के इशारे करने वाले सीन को लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BE3pvA
कोई टिप्पणी नहीं