बड़ी खुशखबरीः कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और संबद्ध देशों के बीच रविवार को उत्पादन बढ़ाने को लेकर एक ‘पूर्ण सहमति’ बनने के बाद अब कच्चे तेल के दामों में गिरावट शुरू हो गई है। आज सुबह 7 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 69.14 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि जुलाई के शुरू में कच्चे तेल ब्रेंट क्रूड के दाम थे 75-76 डॉलर प्रति बैरल के करीब थे। इस तरह कच्चे तेल के दाम 5 डॉलर प्रति बैरल तक टूटे हैं।ओपेक देशों में बनी पूर्ण सहमति के अनुसार, पांच ओपेक/गैर ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन अगस्त से बढ़ाएंगे। इससे पहले इन देशों के बीच विवाद से तेल की कीमतें बढ़ी थीं। पिछले रविवार को वर्चुअल बैठक में फैसला किया गया था कि इराक, कुवैत, रूस, सऊदी अरब और यूएई के तेल उत्पादन की सीमा बढ़ेगी। रूस ओपक का सहयोगी देश है। ओपेक देशों ने कहा कि अगस्त से उसके उत्पादन में हर माह दैनिक 4,00,000 बैरल की बढ़ोतरी की जाएगी।भारत के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि कच्चे तेल के दाम गिरते हैं तो भारत के आयात बिल में कमी आएगी। भारत फिलहाल जरूरत का 85 प्रतिशत क्रूड ऑयल आयात करता है। क्रूड के दाम कम होने से संभव है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो जाएं, क्योंकि अब पूरे देश में अनलॉक के हालात हैं और अर्थव्यस्था पटरी पर लौट रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W92Zx3
कोई टिप्पणी नहीं