रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर लगाया हॉटनेस का तड़का, शेयर की इतनी बोल्ड तस्वीर

टेलीविजन इंडस्ट्री की सुपर स्टार और उतरन फेम रश्मि देसाई चर्चा में हैं। बिग बॉस 13 के बाद से सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिवनेस का लोहा मनवाने वाली प्रादेशिक भाषा की इस मशहूर एक्ट्रेस ने फिर अपने फैंस का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने स्टनिंग लुक से सभी को चकित कर दिया है। इस बार उनके हॉटनेस के तडक़े ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। नागिन 4 में अहम किरदार निभा चुकीं रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना लेटेस्ट फोटो शूट शेयर किया है। फोटोज में अभिनेत्री के बोल्ड अवतार ने फैंस की धडकऩें बढ़ा दी हैं। रश्मि हाई नेक ब्लू फ्लावर प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में कहर ढा रही हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि क्लासी रहो, लेकिन बदमाश भी बनो। अपलोड होने के बाद से अभिनेत्री की इन तस्वीरों को दो लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। उनकी फोटो पर भोजपुरी समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन्स दिए हैं और उनके अंदाज की तारीफ की है। रश्मि असमिया, भोजपुरी, मणिपुरी और बंगाली फिल्मों में अभिनय के झंडे गाड़ चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों उन्होंने रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। इसके अलावा उतरन, परी हूं मैं, इश्क का रंग सफेद, नच बलिए , झलक दिखला जा और बिग बॉस जैसे टीवी सीरियल्स और शो में काम किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eYaEF1
कोई टिप्पणी नहीं