Breaking News

मॉडल सागरिका ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहाः वीडियो कॉल पर मांगा था न्यूड ऑडिशन


बिजनसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मॉडल सागरिका ने इस केस में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के रोल पर सवाल उठाया है। सागरिका का कहना है कि कंपनी के डायरेक्टर्स में शिल्पा शेट्टी का भी नाम है। उन्हें इन सबके बारे में जरूर पता होगा। उन्होंने कहा कि शिल्पा शेट्टी से भी सवाल किए जाने चाहिए, उन्हें राज के पोर्न रैकेट के बारे में जरूर पता होगा। सागरिका पहले एक वीडियो के जरिये राज कुंद्रा की कंपनी पर आरोप लगा चुकी हैं कि उनसे एक वेब सीरीज के लिए वॉट्सऐप वीडियो पर न्यूड ऑडिशन मांगा गया था।सागरिका ने दावा किया था कि उनसे उमेश कामत ने ऑडिशन मांगा था। उमेश को इसी केस में अरेस्ट किया गया है। सागरिका ने बताया कि उमेश के साथ कॉल पर राज कुंद्रा भी थे। सागरिका ने ये भी कहा कि उन लोगों ने काफी वल्गर तरह से बात की थी। हालांकि राज कुंद्रा का चेहरा मास्क से ढंका था लेकिन वह उन्हें पहचान गई थीं।पोर्न वीडियो से जुड़े मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद कई सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, हाल ही में इस मामले पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने राज की क्लास लगाते हुए इंडस्ट्री पर भी हमला बोला है। कंगना ने कहा है कि वो अपनी आने वाली फिल्म के जरिए बॉलीवुड से जुड़ी कई छुपी हुई बातों से पर्दा उठाएंगी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर शेयर करते हुए लिखा- ‘इसी वजह से मैं फिल्म इंडस्ट्री को गटर कहती हूं। हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है।’ मैं अपनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में बॉलीवुड के अंदर की छिपी हुई बातों से पर्दा उठाऊंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y7eGlC

कोई टिप्पणी नहीं