Breaking News

कोरोना से जंग के बीच जल्द आ सकती है बच्चों के लिए वैक्सीन, भारत बायोटेक कर रही है ऐसा काम


कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद और बढ़ गई है। दिल्ली एम्स में 2 से 6 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन की दूसरी डोज का ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। इस आयु के बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक बच्चों के लिए पहली एंटी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रही है। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज ही दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक देश में 2 से 18 साल की उम्र के 575 बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल 6 केंद्रों पर जारी है। पहले डोज का वैक्सीनेशन हो चुका है, दूसरे डोज की भी शुरुआत हो चुकी है। लेकिन, इसका रिजल्ट आने में सितंबर तक का समय लग सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eI93D1

कोई टिप्पणी नहीं