Breaking News

गजबः एक चूहे ने हिला दी स्पेन की संसद, जानिए कैसे


भारत में चूहे आम हैं। खेत-खलिहान, घर-दफ्तर-दुकान कहीं भी चले जाइए चूहे उछल-कूद करते मिल जाएंगे। यहां तक कि अस्पतालों में भी मरीजों के बैड ही नहीं ऑपरेशन थियेटर तक में चूहों की मौज रहती है। चूहे कितना ही नुकसान कर दें लेकिन फिर भी वे घर के सदस्यों की तरह ही रहते हैं। उधर, यूरोपीय देश स्पेन से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि एक चूहे ने ही पूरी संसद को ही हिला दिया। यह चूहा है या शेर। जानकारी के अनुसार स्पेन में संसद का सत्र चल रहा था। तभी वहां पर एक चूहा घुस गया फिर क्या था सांसदों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सांसद चूहे को पकडऩे में जुट गए वहीं कुछेक उसे टेबिल के नीचे खोजने लगे। कई अन्य डर के कारण इधर-उधर भागने लगे।संसद के सत्र का संचालन कर रहीं रीजनल स्पीकर भी चूहे के कारण घबरा गईं और उनकी चीख निकल गई जिसे रोकने के लिए वह मुंह पर हाथ भी रखती नजर आ रही हैं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह स्पेन की अंडालूसीया संसद का वीडियो है जिसमें एक चूहे के घुस जाने से हंगामा मच गया। इस वीडियो को एक न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा-एक चूहे ने स्पेन में अंडालूसिया के संसद सत्र को बाधित किया। अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर इस क्लिप को शेयर किया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3By9zwX

कोई टिप्पणी नहीं