Breaking News

इंडियन आर्मी की बड़ी कार्रवाई, सोपोर में दो आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाया


उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, सोपोर मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 2)। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई। अभी भी तलाश जारी है।इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी,जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन करने के लिए बधाई दी है। आईजीपी कश्मीर ने कहा, मारा गया एक आतंकवादी फयाज वार नागरिक/सुरक्षा बलों के कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। वह उत्तरी कश्मीर में हिंसा का अंतिम अपराधी था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kSEjDj

कोई टिप्पणी नहीं