Breaking News

गजबः अब नहीं लगवाई कोरोना की वैक्सीन तो ब्लॉक हो जाएगा आपका सिम कार्ड


कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दुनियाभर में कई तरह के कैंपेन चलाए जा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने वैक्सीन से दूरी बना रहे लोगों के अजीब फरमान जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों का सिम कार्ड ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। ये निर्णय प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री डॉ यासमीन रशीद की अध्यक्षता में लाहौर में हुई बैठक में लिया गया। इस कदम का उद्देश्य उन सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर करना है, जो अब तक इसे लगवाने के लिए इनकार कर रहे हैं। पंजाब प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की वजह से प्रांत में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी देखने को मिली है। हालांकि, पंजाब प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाटा इकट्ठा कर तैयार की गई। एक रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रांत अभी भी वैक्सीनेशन के अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रहा है। प्रांत में वैक्सीन लगवाने वाले तीन लाख लोग ऐसे हैं, जो एक फरवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के दौरान पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज के लिए वापस नहीं लौटे। ऐसे में प्रांतीय सरकार चिंतित हो उठी है और उसने ऐसा अजीबोगरीब निर्णय लिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ggrwrx

कोई टिप्पणी नहीं