बाबा का ढाबा नाम से फेमस बुजुर्ग कांता प्रसाद ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

बाबा का ढाबा नाम से रातोंरात फेमस हुए बुजुर्ग कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रसाद दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क किनारे अपना ढाबा चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पीसीआर को कॉल आई कि किसी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 80 वर्षीय कांता प्रसाद हैं। कांता की पत्नी बादामा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।बरहहाल, एक न्यूज चैनल ने बताया कि कांता प्रसाद ने शनिवार देर रात आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने नींद की गोलियां खाईं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कांता प्रसाद को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की आत्महत्या की कोशिश के नजरिए से जांच कर रही है। कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के जरिए देशभर में चर्चा में आए थे। उनकी मदद के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। कांता प्रसाद ने नया रेस्टोरेंट खोल लिया था, लेकिन वो करीब 4 महीने पहले बंद हो गया। इस कारण, वो फिर से अपने ढाबे पर खाना बेचने लगे। बाबा के फिर से पुरानी जगह लौटने पर यूट्यूबर गौरव वासन ने कहा, कर्म से ऊपर इस दुनिया में कुछ नहीं
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vBLyBg
कोई टिप्पणी नहीं