संयुक्त राष्ट्र की बड़ी अपील, कहाः कोरोना काल में डिप्रेशन से लड़ने के लिए फायदेमंद है योग

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल योग दिवस अलग- अलग थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल 2021 की थीम है ‘बी विद योग, बी, एट होम’ होगी यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’। पिछले साल 2020 की थीम थी- ‘घर में रहकर योग करें।’वहीं संयुक्त राष्ट्र ने योग के बारे में बताते हुए अपनी वेबसाइट में लिखा, कोविड -19 की दुर्दशा केवल एक शारीरिक संकट नहीं है, इसने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काफी गहरा असर डाला है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को कई तरह की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में योग से इन मानसिक संकटों से निपटा जा सकता है। योग ऐसे संकटों से निपटने वाले लोगों की मदद के लिए आ सकता है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वेबसाइट पर समझाया क्योंकि अभ्यास का संदेश शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा देना है।संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि, दुनियाभर में लोगों ने कोरोना के दौरान खुश और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाया है। कोरोना मरीाजों के लिए भी योग काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। योग लोगों के डर और चिंता को दूर करने में विशेष रूप से सहायक है। मानसिक संकट से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारियों को भी योग करने की सलाह दी है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग की सिफारिश की है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cOUhsY
कोई टिप्पणी नहीं