बीजेपी से दगा कर TMC में शामिल होने वाले मुकुल रॉय से बड़ा बदला लेगी भाजपा, जानिए कैसे

बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले मुकुल रॉय पर भाजपा ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा से मुकुल रॉय को अयोग्य ठहराने की अपनी मांग के समर्थन में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। रॉय हाल ही में बीजेपी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।सदन में विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा, हमने बीजेपी के कमल चिह्न पर चुनाव जीते मुकुल रॉय को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की अपनी मांग के समर्थन में सभी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। सदन का ‘रिसीव सेक्शन’ आज बंद था। अधिकारी ने कहा कि वह विधानसभा सचिवालय को दस्तावेज जमा नहीं कर सके क्योंकि संबंधित कार्यालय बंद था। अगर यह कल भी बंद मिला तो हम संबंधित दस्तावेज और अपना पत्र मेल करेंगे।तृणमूल की राज्य इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि कानून अपना काम करेगा लेकिन शुभेंदु अधिकारी को इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, शुभेंदु को ऐसी मांगें करने से पहले आईना देखना चाहिए। क्या उन्होंने कभी अपने पिता शिशिर अधिकारी को लोकसभा की सदस्यता छोड़ने के लिए कहा है, जो उन्होंने कांथी क्षेत्र से तृणमूल टिकट पर जीता था?
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gzN9TC
कोई टिप्पणी नहीं