Breaking News

सावधानः भूलकर भी ये पौधा घर में ना लगाएं, पानी की तरह बहेगा पैसा, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल


पर्यावरण को बचाने के लिए हमेशा से ही पेड़-पौधे लगाने की बात कही जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पेड़ लगाना अशुभ भी हो सकता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे पेड़ों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में लगाना वर्जित माना जाता है। इन पेड़ों को घर लगाने से अशुभता आ सकती है, तो आइए जानते हैं कौन से पेड़ घर में नहीं लगाए जाने चाहिए। बबूल का पेड़बबूल में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी इस पेड़ को न तो घर में लगाना चाहिए और न ही घर के आसपास. बबूल में बहुत सारे कांटे होते हैं. बबूल को हमेशा जंगल में ही होना चाहिए. वास्तु के मुताबिक बबूल ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के कांटेदार पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए. ये पौधे आपकी तरक्की में बाधक बनते हैं और परिवार में गृहक्लेश की वजह बनते हैं. हालांकि गुलाब इस मामले में अपवाद है. उसे घर पर लगाया जा सकता है क्योंकि गुलाब का फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है.बेर का पेड़बेर का पेड़ अगर आपके घर पर लगा है या घर के आसपास कहीं लगा है, तो इसे फौरन हटवा दें। वास्तु के मुताबिक इस पौधे पर बहुत सारी नकारात्मक शक्तियां वास करती हैं, जिनका प्रभाव घर पर भी पड़ता है। मान्यता है कि ये पेड़ हर शुभ काम में विघ्न पैदा करता है और आपके काम नहीं बनने देता। इसलिए तमाम लोग इसे विघ्नकारी पेड़ की संज्ञा भी देते हैं।खजूर का पेड़खजूर का पेड़ जहां भी होता है, उस स्थान की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसलिए तमाम लोग इस पौधे को अपने घर में लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक मान्यता है कि खजूर का पेड़ यदि घर में लगाया जाए तो पैसा पानी की तरह बहता है। इसकी वजह से आर्थिक रूप से व्यक्ति मजबूत नहीं हो पाता।बोनसाई पौधेजापानी भा​षा में बोनसाई का मतलब होता है बौने पौधे। ये पौधे लंबाई में बहु​त बड़े नहीं होते। इन्हें अक्सर लोग घर की सजावट के लिए लगाते हैं, लेकिन माना जाता है कि ये पौधे जिस घर में भी होते हैं, वहां लोगों की सफलता में रुकावट पैदा करते हैं क्योंकि इन्हें बढ़ने से पहले ही काट कर बोना कर दिया जाता है। इसकी वजह से ये नकारात्मकता से भरपूर होते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j1FMGo

कोई टिप्पणी नहीं