Dual WhatsApp: एक ही फोन में चला सकते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, बहुत आसान है तरीका

इन दिनों लगभग सभी स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। बहुत लोग एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) एक फोन में दो अलग-अलग नंबरों पर अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं देता। कई लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेनल लाइफ अलग रखने के लिए भी एक फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चालाना चाहते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसके जरिए Dual WhatsApp फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 1. एंड्रॉइड फोन में मिलता है खास फीचरसैमसंग, वीवो, शाओमी, ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियां अपने फोन में किसी भी ऐप का Clone बनाने का फीचर देती हैं। शाओमी में यह फीचर Dual apps, सैमसंग में Dual messenger, ओप्पो में App Cloner, वीवो में App Clone और वनप्लस में Parallel Apps नाम से आता है। आप Settings में जाकर इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं और WhatsApp का एक क्लोन ऐप बनाकर, उसपर दूसरा अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। 2. Google Play Store से डाउनलोड करें अगर आपके फोन में क्लोन ऐप का कोई फीचर नहीं दिया गया है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर जाएं और app clone सर्च करें। आप ऐप साइज, रेटिंग्स और डाउनलोड्स की संख्या देखकर अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह Whatsapp का क्लोन तैयार कर देगा, और आप दूसरा अकाउंट भी उसी फोन में इस्तेमाल कर पाएंगे। 3. WhatsApp Business का इस्तेमाल करेंआप एक अकाउंट WhatsApp के प्राइमरी ऐप और दूसरा अकाउंट WhatsApp Business ऐप पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात है कि यह फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों तरह के फोन्स पर काम करेगा। इस फीचर के कुछ फायदे हैं तो एक नुकसान भी है। जब भी आप WhatsApp Business ऐप से किसी को कॉन्टेक्ट करेंगे तो सामने वाला व्यक्ति देख पाएगा कि आप व्हाट्सएप बिजनेस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iZiXmH
कोई टिप्पणी नहीं