Breaking News

लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात वाली रात किया ऐसा काम , दोनों पहुंच गए अस्पताल, जानिए


गोपालगंज जिले में लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात की रात को खुदखुशी करने की कोशिश की है। सात फेरे लेने के बाद जोड़े ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में जोड़े को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 साल की शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के 30 साल के मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद रविवार को घर पर भोज दिया गया था। सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने के लिए चले गए। इसके बाद जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल लेकर आए परिजनों के अनुसार, दोनों ने जहर मिला चिकन खाया था। हालांकि उनके जहर खाने की वजह क्या है इसका फिलहाल पता नहीं चला है।बताया जा रहा है कि दोनों को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में था इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35FC1OL

कोई टिप्पणी नहीं