खूंखार तानाशाह का तुगलकी फरनाम, विदेशी फिल्में देखने और विदेशी कपड़े पहनने पर मिलेगी सजा-ए-मौत

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर अपने तुगलकी फरमान से सभी को चौका दिया है। इस नए फरमान के अनुसार यदि उत्तर कोरिया का नागरिक विदेशी फिल्में देखेगा या विदेशी कपड़े पहनेगा, तो उसे मौत की सजा दी जाएगी।इतना ही नहीं फरमान में कहा गया है कि यदि किसी के पास अमरीकी, जापानी और दक्षिण कोरिया के वीडियो मिलते हैं तो उसे भी मौत की सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में सरकारी मीडिया को एक पत्र लिखा कर अपील की है कि वो युवाओं में अप्रिय, व्यक्तिवादी, समाज-विरोधी बर्ताव के खिलाफ अभियान छेड़ें। वहीं दक्षिण कोरिया के लोगों का कहना है कि किम जोंग विदेशी भाषणों, हेयर स्टाइल और कपड़ों को घातक जहर मानता है।लोगों का कहना है कि तानाशाह नहीं चाहता कि उसके नागरिक दक्षिण कोरिया के चमक-धमक से भरे टीवी सीरियल और फिल्में देखें। किम जोंग उन युवाओं के मन में डर उत्पन्न कर उनके अरमान खत्म करना चाहता है। सूत्रों के अनुसार किम का मानना है कि यदि किसी दूसरे देश की संस्कृति उसके देश में पहुंची तो नागरिक उसके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। वे तानाशाही का विरोध भी कर सकते हैं। इस नए कानून के अनुसार, यदि कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो फैक्ट्री के मालिक को सजा मिलेगी। यदि कोई बच्चा विदेशी कपड़े पहने या विदेशी हेयर स्टाइल अपनाएगा तो उसके माता-पिता को सजा दी जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3564r48
कोई टिप्पणी नहीं