Breaking News

दुनिया के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों में शामिल हुआ आईआईटी दिल्ली


लंदन में देर रात जारी हुई क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 में आईआईटी दिल्ली समेत तीन भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को दुनिया के टॉप 200 संस्थानों की सूची में शामिल किया गया हैं। इसमें आईआईटी बॉम्बे को 177वीं, आईआईटी दिल्ली को 185वीं और आईआईएससी बंगलूरू को 186वीं रैंक मिली है।आईआईटी बॉम्बे ने लगातार चौथी बार टॉप 200 में जगह बनाई है। 2022 की रैंकिंग में एमआईटी को पहला तो वर्ष 2006 के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को दूसरा और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान मिला है। क्यूएस के शोध निदेशक बेन सोटर ने कहा, भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान शोध क्षेत्र में लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं। हालांकि कुछ संस्थान अभी भी शिक्षकों की कमी से जुझ रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय संस्थान नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। इस साल रैंकिंग में 35 भारतीय संस्थानों को जगह मिली है। हालांकि पिछले साल की तुलना में आईआईटी बॉम्बे और आईआईएससी बंगलूरू की रैंकिंग में गिरावट आई है जबकि आईआईटी दिल्ली के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cubrvR

कोई टिप्पणी नहीं