क्या आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं सिद्धू, केजरीवाल के एक बयान से मची खलबली

पंजाब के पूर्व आई जी कुंवर विजय प्रताप सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। इस मौके पर पंजाब आप पार्टी के प्रधान भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पार्टी मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे। केजरीवाल आज दिल्ली से सिंह को पार्टी में शामिल करने के लिये यहां आये हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि पंजाब की राजनीति नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। पंजाब की राजनीति गंदी हो चुकी है, जिसे सफाई की जरूरत है और कुंवर विजय प्रताप सिंह जैसे साफ छवि के नेताओं के आने से राजनीति तो साफ होगी ही साथ में लोगों को इंसाफ मिलेगा। लोगों ने हमें पिछले विधानसभा चुनाव में आप को समर्थन दिया था। इस बार हमने आगामी चुनाव में सिख को पार्टी का चेहरा बनाने का फैसला किया है लेकिन नाम का खुलासा समय पर होगा जिस पर पंजाब को गर्व होगा और लोगों को खुशी होगी। उसके बाद वे गुरूओं का आर्शीवाद लेने स्वर्ण मंदिर गये।इस बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू की नजर आम आदमी पार्टी में कोई भूमिका निभाने पर है तो अरविंद केजरीवाल ने कहा, वो (सिद्धू) कांग्रेस के नेता हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। केजरीवाल ने कहा, सिद्धू कांग्रेस के सम्मानित नेता हैं। ऐसे में उनके बारे में इस तरह की लूज टॉक नहीं करनी चाहिए। केजरीवाल ने इन अटकलों से साफतौर पर इनकार नहीं किया। इस आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिद्धू और आप में कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर (सिद्धू के आप में शामिल होने की) दिशा में कोई डिवेलपमेंट होता है तो वह जरूर बताएंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d0jMrE
कोई टिप्पणी नहीं