पिकनिक मनाते वक्त आ गया बाढ़ का पानी, फंस गए 2 परिवार, फिर 8 घंटे बाद हुआ कुछ ऐसा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के घोघरा वॉटर फॉल में पिकनिक मनाने आए महाराष्ट के दो परिवारों के 12 सदस्य मुसीबत में फंस गए थे। अचानक पानी का स्तर बढऩे पर यह लोग पानी से घिर गए। लगभग आठ घंटे चले राहत और बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर जिले के पिपलानारायणवार क्षेत्र के घोघरा वॉटर फॉल में पिकनिक मनाने दो परिवार महाराष्ट के नागपुर से यहां पहुंचे। सभी मौज मस्ती में थे, मगर अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। सभी 12 सदस्य पानी से घिर गए। चीख-पुकार मच गई। उसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा।बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य में लगे गोताखोरों ने पहले चार लोगों को सुरक्षित निकाला, फिर अंधेरा बढऩे पर रोशनी का इंतजाम किया गया और देर रात को शेष आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी का सौसर के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gYFrl0
कोई टिप्पणी नहीं