अगर आपने भी देखा है ये सपना तो समझ लीजिए बदलने वाली है आपकी किस्मत, यहां जानें सपनों के रहस्य

कहते हैं कि सपने में जो भी दिखाई देता है उसका हमारे जीवन से सीधा संबंध होता है। सपनों के मतलबों को जानने में स्वप्न शास्त्र हमारी मदद करता है। इस शास्त्र में बताया जाता है कि सपनों का क्या अर्थ होता है और वो किस तरह हमारे भविष्य को प्रभावित करते हैं। कहते हैं कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनसे किस्मत बदलने के योग बनते हैं।- वट वृक्ष यानी बड़ के पेड़ के नीचे खुद को बैठे देखना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस सपने को देखने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं। कहते हैं कि बड़ के नीचे बैठने से व्यक्ति बढ़ता है यानी सामाजिक स्तर पर उसका विकास होता है। यह सपना अपने घर के मुखिया को जरूर बताएं।- सपने में खुद को आसमान में उड़ते देखना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने को देखने से किस्मत बदल जाती है। जिस तरह व्यक्ति आसमान में उड़ता है उसी तरह असल जिंदगी में भी ऊपर की ओर बढ़ता चला जाता है। इस सपने को किसी से न कहें। कोशिश करें कि ऐसा सपना देखने के बाद आप सूर्य देव को जल चढ़ाएं।- अगर आपने सपने में मोर को नाचते हुए देखा है तो यह बहुत शुभ सपना है। ऐसा माना जाता है कि यह सपना जीवन में शुभता लेकर आता है। जो व्यक्ति यह सपना देखता है उसकी किस्मत के ताले खुल जाते हैं। यह सपना आपकी खुशनसीबी बनकर आता है। इस सपने को किसी से नहीं कहना चाहिए वरना इसका प्रभाव कम हो जाता है।- स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आप सपने में पौधों को पानी देते हैं तो इस सपने के माध्यम से आपकी किस्मत बदल जाती है। कहते हैं कि सपने में अगर आप पानी डलने के साथ पौधे को बढ़ता हुआ भी देखें तो इसके और भी अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पौधे के ऐसे सपनों को अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को जरूर बताएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gNwfBa
कोई टिप्पणी नहीं