Breaking News

Shahabuddin Death News: RJD के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की Corona से मौत


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से शनिवार को निधन हो गया। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद शहाबुद्दीन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। दरअसल तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया।राजद के बाहुबली नेता हत्या के संगीन मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा, पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दु:खद खबर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/335Mz8M

कोई टिप्पणी नहीं