तो क्या Nandigram में Mamata Banerjee को तगड़ा झटका देने जा रहे हैं Suvendu Adhikari, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

पश्चिम बंगाल की सबसे महत्वपूर्ण सीट नंदीग्राम में दूसरे दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 8206 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उत्तर बंगाल की 10 में से छह सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल महज चार सीट पर आगे है। उत्तर बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से भगवा पार्टी का गढ़ बना गया है। इधर दूसरी ओर टोलीगंज से तृणमूल कांग्रेस के अरुप विस्वास केन्द्रीय मंत्री एवं आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो से 9896 मतों से आगे चल रहे हैं। पार्टी के शोभनदेव चट्टोपाध्याय भवानीपुर सीट से 2200 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। सिंगूर सीट में तृणमूल कांग्रेस के बेचराम मन्ना भाजापा सांसद लॉकेट चटर्जी से 4466 मतों से आगे चल रहे हैं। कोलकाता पोर्ट से तृणमूल कांग्रेस के फिरहद हकीम 6300 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के अशोक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी में पीछे चल रहे हैं, भाजपा के अशोक लहरी दक्षिण दिनाजपुर में आगे चल रहे हैं, माकपा के मोहम्मद सलीम चांदीतला से पीछे चल रहे हैं, डाबग्राम-फुलबाड़ी से तृणमूल के गौत देव पीछे चल रहे हैं, मोंटेश्वर में तृणमूल के उम्मीदवार सिद्दीकउल्लाह चौधरी पीछे चल रहे हैं और भाजपा के समिक भट्टाचार्य राजरहाट-गोपालपुर में आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की चंदीतला सीट पर अभिनेता यश दासगुप्ता अब तक 499 वोटों से पीछे चल रहे है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की स्वाति खानडोकेर आगे चल रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vxOwHe
कोई टिप्पणी नहीं