Breaking News

IPL 2021 Live Update: राजस्थान के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला


सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन के 28 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।यह मैच आईपीएल की दो सबसे नीचे की टीमों, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का है। राजस्थान रॉयल्स 6 में से 2 और सनराइजर्स हैदराबाद 6 में से एक मैच जीतकर सातवें और अंतिम पायदान पर है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर नहीं खेलेंगे और केन विलियमसन कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने एक दिन पहले ही वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया था और विलियम्सन को कप्तान बनाया था।वार्नर ने 2014 में सनराइ$जर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने के बाद से अब तक इस टीम के लिए केवल 20 मैच ही मिस किए हैं। इसमें 17 मैच 2018 के उनके प्रतिबंध के दौरान हैं, जबकि 3 मैच 2019 के हैं, जब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ थे। यह पहली बार हो रहा है कि उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aVPGnQ

कोई टिप्पणी नहीं