Breaking News

खुशखबरीः Corona से जंग जीतेगा भारत, आज आ रही है रुसी वैक्सीन SPUTNIK- V


कोरोना के खिलाफ जंग के बीच आज भारत को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की पहली खेप मिलेगी। रूस में भारतीय राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने कहा है कि मई की शुरुआत में स्पूतनिक-वी से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि देश में आज से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। वर्मा का बयान ऐसे समय में आया है जब कई राज्यों ने टीकों का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने की बात कही है और टीकाकरण अभियान के फेज -3 को 1 मई यानी आज से शुरू करने में असमर्थता जताई है। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने कहा है कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण करने की प्रक्रिया दवा कंपनियों से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन मिलने के बाद शुरू की जाएगी।रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-वी को 12 अप्रैल सब्जेक्ट एक्सपट्र्स कमेटी (एसईसी) से इमरजेंसी इस्तेमाल उपयोग की मंजूरी मिली, जिससे यह भारत में मंजूरी पाने वाला तीसरी कोविड -19 वैक्सीन बन गई। भारत कोरोना वायरस के खिलाफ स्पुतनिक वी वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी देने वाला 60 वां देश बन गया। यह टीका को अब कुल 3 अरब या विश्व की 40 प्रतिशत आबादी वाले देशों में स्वीकृति मिल चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33bJp37

कोई टिप्पणी नहीं