Corona से जंग में मदद का हाथ बढ़ाने वाले चीन ने दिया भारत को धोखा, बॉर्डर पर किया ऐसा काम

कोरोना के कहर से जूझ रहे भारत को चीन एक बार फिर धोखा दे रहा है। एक ओर कोरोना संकट में चीन भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहा है। चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्रों में स्थायी आवास बना लिया है और अपनी सेना की तैनाती शुरू कर दी है।गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच तनाव बढ़ा था। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों की तैनाती लद्दाख में की थी। इसी दौरान जनवरी में एक चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार करके भारतीय सीमा में आ गया था, हालांकि पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया था। कई स्तर पर वार्ता होने के बाद दोनों देशों ने अपनी सेनाएं पीछे लेने का फैसला किया था।गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को हर संभव मदद का एलान किया है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको एक संदेश भेजकर महामारी पर संवेदना व्यक्त की और देश में कोविड-19 मामलों से बिगड़े हालात पर निपटने के लिए समर्थन और सहायता प्रदान करने की पेशकश की।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gSFr7D
कोई टिप्पणी नहीं