Breaking News

ये है दुनिया का सबसे भारी-भरकर आम, इसका वजन जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


फलों का राजा आम अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। विश्व प्रसिद्ध यह फल इस बार अपने मीठेपन के लिए नहीं वजन के लिए सुर्खियों में है। दक्षिण अमरीकी देश कोलंबिया में किसान दंपती ने 4.25 किलो का आम पैदा कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उनका यह आम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।जानकारी के अनुसार इस आम को कोलंबिया के बॉयका के सैन मार्टिन निवासी जर्मन ऑरलैंडो नोवोआ और रीना मारिया मारकुन ने उगाया है। उनके इस आम को पिछले दिनों गिनीज वर्ल्ड रिकॉड्र्स में जगह दी गई। इससे पहले सबसे ज्यादा वजनी आम का रिकॉर्ड फिलीपींस के नाम दर्ज था। वहां 2009 में 3.43 किलो का एक आम पाया गया था।सबसे वजनी आम पैदा करने वाले किसान दंपती का कहना था कि वे दुनिया को कोलंबिया की एक ऐसी तस्वीर दिखाना चाहते थे जो आज तक किसी ने नहीं देखी। कोलंबिया में विनम्र और मेहनती लोग रहते हैं जो देश से प्यार करते हैं। ये लोग प्यार से जोती गई जमीन से महान फल पैदा करते हैं। उनके मुताबिक यह आम विश्व के लिए कोरोना काल में आशा और खुशी की किरण है।बताया जा रहा है कि जर्मन की बेटी ने अपने खेत में उपजे इस विशालकाय आम को देखने के बाद इंटरनेट पर काफी सर्च किया। उन्होंने पहले अपने आम का वजन लिया और सबसे भारी आम होने की पुष्टि होने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम से संपर्क किया। अपने रिकॉर्ड का जश्न मनाने के लिए परिवार ने पूरे आम को काटकर लोगों के साथ खाया। परिवार ने आम की प्रतिकृति भी बनाई है, जिसे स्थानीय निकाय को संरक्षित करने के लिए दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vLuby2

कोई टिप्पणी नहीं