Breaking News

अब कल इस राज्य की सरकार CORONA को लेकर लेगी बड़ा फैसला, सामने आई ऐसी अहम जानकारी


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आधिकारिक सू्त्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी जो शनिवार को शाम 6:30 बजे बुलाई गई है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा राज्य के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को सूचना दी जा रही है और इस वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें कल दोपहर तक लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा । माना जा रहा है कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से विचार विमर्श और सुझाव लेने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है । इस बैठक में कोरोना की रोकथाम और बचाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों के आधार पर सरकार आगे कोई निर्णय लेगी । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री झारखंड में कोरोना संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इसे नियंत्रित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं ।इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 की जांच में तेजी लाने और अस्पतालों में संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए पहले ही कई निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संक्रमित मरीजों की जान बचाना है और इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है । उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना की वजह से हालात को नियंत्रित करने के लिए जल्दी कई और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mXzur5

कोई टिप्पणी नहीं