अब भारतीय वायुसेना हुई और भी मजबूत, मिली ऐसी खतरनाक चीज

हिंदुजा समूह की वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को पहला लाइट बुलेट प्रूफ वाहन दे दिया है। अशोक लेलैंड के अनुसार, लाइट बुलेट प्रूफ वाहन लॉकहीड मार्टिन के कॉमन व्हीकल नेक्स्ट जनरेशन (सीवीएनजी) का अपनाया हुआ एक वर्जन है।अशोक लेलैंड ने कहा कि वाहन को दोनों कंपनियों के बीच प्रौद्योगिकी समझौते के हस्तांतरण के तहत विकसित किया गया है। अशोक लेलैंड के सीओओ नितिन सेठ ने एक बयान में कहा, रक्षा कर्मियों और रसद के लिए हमारा मोबिलिटी सॉल्यूशंस 4 गुणा 4 से 12 गुणा 12 तक है और वे हमारे सशस्त्र बलों में विश्वसनीय भागीदार साबित हुए हैं।उन्होंने कहा कि लॉकहीड मार्टिन के साथ कंपनी का संबंध 2014 में शुरू हुआ था और उम्मीद है कि भारत के लिए और अधिक उत्पादों का विकास होगा और सीवीएनजी प्लेटफॉर्म पर निर्यात बाजार का विकास होगा। कंपनी ने हालांकि इस ऑर्डर के साइज, वैल्यू और वॉल्यूम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x3VJ38
कोई टिप्पणी नहीं