Breaking News

चोर ने लौटाई चुराई हुई कोरोना वैक्सीन, लिखा-सॉरी पता नहीं था कोविड वैक्सीन है...


महामारी के इस काल में कोरोना वैक्सीन चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, इस बीच हरियाणा के जिंद से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के नागरिक अस्पताल स्थित पीपी सेंटर से 1710 कोविड वैक्सीन चोरी हो गई थीं। इसमें 1270 वैक्सनी कोविशील्ड व 440 को वैक्सीन थी, लेकिन 12 घंटे बाद वह मिल लगई। चोरी करने वाला व्यक्ति खुद ही सिविल लाइन थाना में वैक्सीन का पहुंचा गया। गुरुवार दोपहर बाइक सवार युवक सिविल लाइन थाने के बाहर चाय के खोखे पर पहुंचा और वहां पर बैठे एक बुजुर्ग को थैला देकर कहा कि इसे थाने में पहुंचा देना। इसमें मुंशी का खाना है। जब थैले को बुजुर्ग ने थाने में पहुंचाया तो पुलिसकर्मियों ने खोलकर देखा तो उसमें चोरी हुई कोविड वैक्सीन थी। थैले में हाथ से लिखा एक पत्र भी था, जिसमें लिखा था कि ‘सॉरी मुझे नहीं पता था कि इसमें कोविड वैक्सीन है’। इसके बाद जब पुलिस ने बाहर आकर युवक की तलाश की तो वह नहीं मिला। अब पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोर की तलाश शुरू करेगी। हालांकि चोर के कारण करीब ढाई लाख रुपये की 1710 डोज वैक्सीन बर्बाद हो गई हैं। ये वैक्सीन तालों में बंद करके रखी गई थी, इसके बादवूद इसके चोरी होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में साइबर, सीआईए व सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम काम कर रही है। शहर में संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी की मदद से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ay135r

कोई टिप्पणी नहीं