Breaking News

शरद पवार ने किया गृहमंत्री देशमुख का बचाव, परमबीर सिंह पर लगाया ऐसा बड़ा आरोप


राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बचाव किया और कहा कि हमें ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने ये सारे आरोप तबादलता किये जाने के कारण लगाया है। पवार ने आज यहां संवाददाताओं को दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि देशमुख कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण छह फरवरी से 15 फरवरी तक नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद 16 फरवरी से 27 फरवरी तक वह होम क्वारंटीन में थे, जबकि सिंह ने जो पत्र लिखा था उसमें यह दावा किया गया कि फरवरी मध्य में सचिन वाजे और देशमुख के बीच उनके मुंबई स्थित ज्ञानेश्वर बंगले पर मुलाकात हुई थी। इस दौरान पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से देशमुख के इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सिंह ने जो आरोप लगाए हैं, वे गलत साबित हो रहे हैं। जब देशमुख मुंबई में थे ही नहीं, तो सिंह के आरोपों का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) पर पूरा भरोसा है, जो भी सच्चाई होगी, जांच में सामने आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिंह ने सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर देशमुख पर मुंबई पुलिस के निलंबित सहायक निरीक्षक सचिन वाजे 100 करोड़ रुपये प्रति महीने वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vOLRd7

कोई टिप्पणी नहीं