Breaking News

बेटी ने पिता को रेस्टोरेंट में खाना खिलाया, शराब पिलाई और फिर जला दिया जिंदा


पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता को तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना को अंजाम देने से पहले 22 वर्षीय युवती ने रेस्टोरेंट ले जाकर अपने पिता को भोजन कराया। फिर उसे शराब पिलाई और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ डिनर करने के लिए रेस्टोरेंट गई थी। जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई। जब युवती के पिता (56) हुगली नदी के किनारे सो गया, तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और युवती ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पार्क सर्कस के निकट क्रिस्टोफर रोड निवासी युवती को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी और इसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन युवती के विवाह के बाद यह बंद हो गया, लेकिन युवती की शादी टूटने के बाद वह जब घर लौटी तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। अदालत ने युवती को 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sedo5D

कोई टिप्पणी नहीं