Breaking News

भीषण बाढ़ के बाद तबाही का मंजर, अब मकड़ियों और सांपों से लोगों में खौफ, जानिए पूरा मामला


ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। चारों ओर पानी से घिरे न्यू साउथ वेल्स राज्य में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इसी बीच पानी पर तैरती मकड़ियों के विशाल झुंड से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लाखों की तादाद में ये मकड़ियां डरा रही हैं। एक ही स्थान पर इतनी मकड़ियों की चहलकदमी से सभी चकित हैं।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो न्यू साउथ वेल्स राज्य का बताया जा रहा है। स्थानीय मैट लॉवेनफोस नामक व्यक्ति ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया कि पानी बढ़ने के कारण लाखों की संख्या में मकड़ियां उनके खेत की तरफ तेजी से जाते हुए दिखाई दे रही हैं। ये मकड़ियां हर जगह घुसने का प्रयास कर रही हैं।मीडिया से बातचीत में मैट ने बताया कि उसने जीवन में पहली बार इतनी मकड़ियों को एक साथ देखा है। इन मकड़ियों ने घर, बाड़ सहित हर संभव जगह पर अपना कब्जा जमा लिया है। रिहायशी इलाकों में मकड़ियों को देखकर लोग भी डरे हुए हैं। उधर, वैज्ञानिकों का कहना है कि डर की कोई बात नहीं इन मकड़ियों में से अधिकांश इंसानों को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा नहीं है कि बाढ़ से बचने के लिए केवल मकड़ियां ही ऊंचे इलाके की तरफ भाग रही हैं। इनमें चींटियां, सांप, बिच्छू सहित कई जंगली जीव भी शामिल हैं। ये सभी ऊंची जमीन की तलाश में लोगों के घरों में भी घुस रहे हैं। सिडनी विश्वविद्यालय से जुड़े प्रोफेसर डाइट होचुली का कहना है कि मनुष्यों की तरह, मकडिय़ों भी बाढ़ से बचने की कोशिश कर रही हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lOE8Y4

कोई टिप्पणी नहीं