Breaking News

गजबः गडकरी के मंत्रालय ने टारगेट से ज्यादा सड़क निर्माण का बनाया रिकॉर्ड


देश में सड़कों के निर्माण के पिछले आंकड़े लगातार टूट रहे हैं। नितिन गडकरी के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य से 1,205 किमी अधिक का सड़क निर्माण किया है। चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 12,205.25 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को मंत्रालय ने मील का पत्थर बताया है। ये आंकड़ें 22 मार्च, 2021 तक के हैं। इस दौरान प्रति दिन 34 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है।खास बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की मौजूदा दर, साल 2014-15 में लगभग 12 किमी प्रतिदिन की तुलना तीन गुना ज्यादा है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य 11,000 किमी से 1,205 किमी अधिक है। यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से वित्त वर्ष के पहले कुछ महीनों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लग गया था। इस दौरान निर्माण गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।इस साल एक मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निर्धारित समय से एक महीने पहले 11,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की थी। मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कई अहम पहल की हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f7G1O6

कोई टिप्पणी नहीं