हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गईं दीदी, खड़गपुर में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के अभियान की शुरुआत बंगाल के खड़गपुर में चुनावी जनसभा से की, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को संविधान और लोकतंत्र की याद दिलाई तो कहा कि राज्य में सिर्फ माफिया उद्योग ही पनपा। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। दीदी को आपने जनादेश दिया लेकिन दीदी ने आपके साथ विश्वासघात किया और आपके सपनों को चूर-चूर कर दिया। दीदी को लगता है कि अगर केंद्र की योजना का फायदा लोगों को होगा तो वो मोदी को वोट देंगे।पीएम मोदी ने कहा कि आप में से कुछ लोगों को पता होगा, कल रात को 55 मिनट के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम डाउन हो गया और लोग अधीर हो गए। लेकिन भाइयों-बहनों दुनिया में 50 मिनट सोशल मीडिया डाउन हुआ है, बंगाल में 50 साल से विकास, सपने, संकल्प सब डाउन है। मैं आपकी अधीरता समझ सकता हूं।पीएम मोदी ने ममता पर हमला करते हुए कहा कि दीदी से पश्चिम बंगाल के लोग 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं। अम्फान चक्रवात का हिसाब मांगो, तो दीदी गुस्सा. राशन चोरी का जवाब मांगो, तो जेल में डाल दिया जाता है। कोयला घोटाले पर जवाब मांगो, तो पुलिस से डंडे मरवाए जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली? आज बंगाल की बहनें पूछ रही हैं कि हर घर जल पहुंचाने के लिए टीएमसी सरकार को जो पैसा दिया था, वो पैसा तिजोरी में रखकर क्यों बैठ गईं? उन्होंने कहा कि अरे दीदी, आपको मोदी को क्रेडिट नहीं देना था, तो मत दीजिए, लेकिन, आपने गरीब के पेट पर लात क्यों मारी? आपने रेहड़ी-पटरी वालों के पेट पर लात क्यों मारी?
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eWGbb5
कोई टिप्पणी नहीं