Breaking News

900 साल में पहली बार ऐसे फटा ज्वालामुखी, जिसने भी देखा उड़ गए उस के होश


आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक से 25 मील दूरी पर स्थित एक ज्वालामुखी में बीती रात करीब 9.45 बजे इतनी तेज धमाका हुआ कि उसकी लाल रोशनी कई मीलों तक नजर आई। बताया जा रहा है कि 900 साल में पहली बार इस शांत ज्वालामुखी में इतनी तेज विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद इसका लावा कई मीलों की दूरी तक फैल गया। इस लावे की लाल चमक देख लोग हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि आस-पास के पूरे क्षेत्र में किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विस्फोट के बाद पुलिस और तटरक्षक दल मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक इस क्षेत्र से सिर्फ 25 मील की दूरी पर है, लेकिन ज्वालामुखी के आस-पास का क्षेत्र निर्जन है, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि साल 2010 में भी इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद एक सप्ताह से अधिक के लिए हवाई यातायात को बाधित हो गया था और करीब 100,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। लेकिन इस बार का विस्फोट उससे काफी ज्यादा तेज है। गौरतलब है कि आइसलैंड का केफ्लाविक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और ग्रिंडाविक का मछली पकडऩे वाला बंदरगाह इस क्षेत्र से कुछ मील की दूरी पर है, यह क्षेत्र निर्जन है और विस्फोट के कारण किसी भी खतरे की उम्मीद नहीं थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tCOQDr

कोई टिप्पणी नहीं