Breaking News

इस लड़की ने एक रात बिताने के लिए कर डाला 16 करोड़ रुपए का सौदा


रोमानिया की रहने वाली एलेक्जेंड्रा कैफरीन ने एक बिजनेसमैन से अपनी वर्जिनिटी का सौदा किया। हांगकांग के बिजनेसमैन ने इसके लिए करीब 16 करोड़ रुपए कीमत चुकाई है। नंवबर 2016 में कैफरीन ने फैमिली का घर बिकने से बचाने की बात कहकर वर्जिनिटी बेचने का ऐलान किया था।, जिसके बाद काफी हंगामा भी मचा था। बुचारेस्ट की रहने वाली 18 साल की कैफरीन ने जर्मनी बेस्ड सिंड्रेला एस्कॉर्ट एजेंसी के जरिए सौदा किया। इसके लिए करोड़ों की कीमत चुकाने वाले हांगकांग के बिजनेसमैन का नाम अभी सामने नहीं आया है।इस एक्कॉर्ट एजेंसी को डॉर्टमंड सिटी से 26 साल के जेन जकोबेल्स्की चलाते हैं। लेकिन जेन ने पहले ऐसी किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्शियल सर्विस देने की बात से इनकार किया था।कैफरीन ने वर्जिनिटी की नीलामी करने के अपने स्टेटमेंट से सभी को चौंका दिया था। कैफरीन ने अपनी वर्जिनिटी बेचने के लिए साढ़े 8 लाख पाउंड (सवा सात करोड़) की कीमत लगाई थी। उसने कहा था कि वो एक गरीब देश से ताल्लुक रखती है और वर्जिनिटी बेचकर अपने पेरेन्ट्स के लिए मकान खरीदना चाहती है। उसने खुद को वर्जिन साबित करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट्स पेश करने का भी दावा किया था।कैफरीन के पेरेंट्स को जब उसके इस ऐलान का पता चला था, तो वो परेशान हो गए थे। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी बेटी ऐसा क्यों कर रही है। उन्होंने कहा था कि वो घर बचाने के लिए वर्जिनिटी बेचने की बात कर रही, जबकि हमें कोई फाइनेंशियल दिक्कत है ही नहीं।अपने माता-पिता के साथ कैफरीन। कैफरीन की मां एलेना प्लान के बारे में जानकर रोए जा रही थीं। वहीं उसके पिता टोनी बहुत निराश थे। पेरेन्ट्स ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर उनकी बेटी अपने प्लान में आगे बढ़ती है तो वो उससे रिश्ता तोड़ लेंगे।कैफरीन के पिता पुलिसमैन और मां फार्मासिस्ट है। वो किसी भी तरह की फाइनेंशियल क्राइसिस में नहीं हैं। सब जानने के बाद कैफरीन को उसके पेरेन्ट्स ने रोकने की भी कोशिश की थी, लेकिन वो राजी नहीं हुई। उसने कहा था कि मैं 18 साल की हूं और मैं अपनी बॉडी के साथ जैसा भी करना चाहती हूं वो कर सकती हूं।कैफरीन का कहना है कि 15 साल की उम्र में उसने टीवी पर एक फिल्म देखी थी। इसमें एक लड़की अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए खुद को एक रात के लिए बेचती है। ये फिल्म देखकर उसे वर्जिनिटी बेचने का आइडिया मिला। इसके बाद कैफरीन ने एक ऑनलाइन एस्कॉर्ट एजेंसी से कॉन्टैक्ट किया और अपनी वर्जिनिटी की ऑनलाइन बोली लगाई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NVkasL

कोई टिप्पणी नहीं