Breaking News

आम जनता को मिली बड़ी राहत, जानिए आज कितनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


विदेशों मे कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में कल तेजी दर्ज की गई। कल लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tvTnHY

कोई टिप्पणी नहीं