देशभर में अब गर्मी ने दी दस्तक, मध्यप्रदेश के खंडवा में मार्च में ही पारा पहुंचा 40 पार

देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है और मध्य प्रदेश के खंडवा में तो मार्च महीने में ही मौसम का पारा 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। मध्य प्रदेश के खंडवा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया जो देशभर में सबसे अधिक रहा। वहीं उत्तराखंड के पंतनगर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्यिस तक चला गया जो देशभर में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में दिन में तापमान सामान्य यानी 5.1 डिग्री सेल्यिस से ऊपर रहा, जबकि पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों, पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तापमान 3.1 से 5 डिग्री सेल्यिस तक रहा। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कुछ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों और गुजरात, बिहार, कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में विभिन्न स्थानों पर तापमान 1.6 से 3 डिग्री सेल्यिस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे यानी शून्य से 3.1 कम से शून्य से 5 डिग्री सेल्यिस कम तक चला गया गया, जबकि तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तापमान शून्य से 1.6 कम से शून्य से 3 डिग्री कम तक चला गया। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रात में तापमान 5.1 डिग्री सेल्यिस से ऊपर रहा, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर तापमान 3.1 डिग्री से 5 डिग्री तक रहा। वहीं तटीय कर्नाटक, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में, केरल के कुछ इलाकों, माहे, बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, गुजरात और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में तापमान 1.6 से 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में मूसलरधार बारिश हुई, जबकि राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में आंधी तूफान आया। विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और केरल में अगले 24 घंटों में बारिश या आंधी-तूफान के आसार हैं, जबकि असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OUsfnb
कोई टिप्पणी नहीं